लुधियाना में धारदार हथियारों और ईंटों से घर पर हमला,VIDEO:पीड़ित ने आरोपी को बहन को मैसेज करने से था रोका,बदमाश बुला की गुंडागर्दी

पंजाब के लुधियाना में लोहारा रोड नजदीक गणपति कालोनी में आज करीब 8 से 10 बाइक सवार बदमाशों ने जमकर गुंडागर्दी की। इलाके में इन हमलावरों ने खूब ईंट-पत्थर बरसाए। एक घर के बाहर खड़े बाइक को पर धारदार हथियारों से हमला करके उसे ईंटों से तोड़ दिया। घर की छत्त पर छिप कर पीड़ित परिवार ने बदमाशों की वीडियो बनाई। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सहम है। पीड़ित परिवार थाना साहनेवाल में शिकायत दर्ज करवा रहा है। बहन को तंग करता था युवक, कई बार समझाया, अब करवाया हमला जानकारी देते हुए साहिल ने कहा कि उसकी बहन को इलाका का ही एक शिवम नाम का युवक तंग परेशान कर रहा है। उसकी बहन का नंबर किसी तरह शिवम को कही से मिल गया। वह उसे लगातार गलत मैसेज कर रहा है। उसके छोटे भाई ने भी शिवम को पहले कई बार समझाया है कि वह इस तरह की हरकत ना करे। लेकिन शिवम मान नहीं रहा। आज शिवम ने कुछ नशेड़ी बदमाशों को उसके घर हमला करने भेज दिया। बदमाशों ने घर के बाहर ईंटों से हमला कर दिया। डब्बू नाम के एक युवक का ईंट लगने से सिर भी फट गया। 3 से 4 मिनट की बदमाशों ने गुंडागर्दी साहिल ने कहा कि करीब 3 से 4 मिनट तक बदमाश उनके घर के बाहर गुंडागर्दी करते रहे। उसकी भाभी गर्भवती है। बदमाशों ने जब ईंट बरसाई तो उसकी भाभी का भी बचाव हो गया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। साहिल ने कहा कि सभी हमलावरों की वीडियो उनके पास है। पुलिस से अब मांग है कि इन हमलावरों को सलाखों के पीछे धकेला जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *