लुधियाना में नहर से मिला युवक का शव:कर्ज से परेशान होकर लगाई थी छलांग,ड्राइवरी का करता था काम

पंजाब के लुधियाना में 26 वर्षीय युवक का शव फिरोजपुर रोड स्थित नहर से मिला है। युवक ने 19 सितंबर को नहर में छलांग लगाई थी। 19 तारिख से वह लापता था। नहर में कुछ दूरी पर बने ग्रिड में उसका शव फंस गया जिसके बाद राहगीरों ने शव देख तुरंत गोताखोरों और पुलिस को सूचित किया। शव भी पानी में बहने के कारण काफी खराब हो गया है। मौके पर थाना सराभा नगर की पुलिस पहुंची। मृतक का नाम लखविंदर सिंह है। लखविंदर के शव का आज सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवा गया है। गाड़ी खरीदने के लिए लिया था कर्ज जानकारी मुताबिक लखविंदर स्कूल बस आदि चलाने का काम करता है। वह काफी समय से ड्राइवरी कर रहा है। कुछ समय पहले उसने गाड़ी खरीदने के लिए कर्जा लिया हुआ था। कर्ज से वह परेशान था। इन्हीं कारणों के चलते उसने नहर में छलांग लगा दी। लखविंदर शादीशुदा है। करीब 4 से 5 वर्ष पहले ही उसका शादी हुई है। बेटे की मौत के बाद परिवार में भी शोक है। जानकारी देते हुए ASI सुभाष राज ने कहा कि मृतक लखविंदर के पिता लखबीर सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने काफी कर्ज देना था। इस कारण वह परेशान रहता था। उन्हें भी नहीं पता चला कि कब उसके दिमाग में सुसाइड करने की बात आई। पुलिस ने जब उनके परिवार को सूचित किया तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल लखविंदर के शव का आज पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा ताकि वह अंतिम संस्कार कर सके। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *