लुधियाना के साउथ सिटी इलाके में नहर से चार दिन से लापता मेडिकल छात्र का शव मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र लुधियाना के सीएमसी (CMC) कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई कर रहा था। सूचना मिलते ही परिजन राजस्थान से लुधियाना पहुंचे। परिवार वालों ने बच्चे के लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। अब 4 दिन बाद नहर से उसकी लाश मिली। उधर, मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि लापता छात्र को ढूंढने में पुलिस ने मदद नहीं की और बेटे की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि उसके गले पर निशान मिले है। पुलिस अधिकारी ASI नवीन कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच का पता लग पाएगा। सिलसिलेवार रूप से जानें पूरा मामला… परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की परिजनों ने दोस्तों से पूछताछ की तो पता चला कि 13 दिसंबर की रात करीब 8 बजे अनुग्रह को एक चर्च के पास देखा गया था। परिवार ने इस पूरे मामले में निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या हो सकती है जिसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए। पुलिस बोली- पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सच सामने आएगा वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आज शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच किए जाने का आश्वासन दिया गया है।


