लुधियाना में पुलिस पर कार्रवाई:थाना सराभा नगर के SHO आदित्य शर्मा निलंबित, ट्रेनिंग से गैर-हाजिर रहने और अधिकारियों से दुव्यवहार का आरोप

लुधियाना पुलिस कमिश्नरेट में मंगलवार को एक बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई सामने आई है।थाना सरभा नगर के SHO इंस्पेक्टर आदित्य शर्मा को पुलिस कमिश्नर ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सूत्रों के अनुसार शर्मा को फिलोअर में आयोजित एक अहम ट्रेनिंग सेशन में शामिल होना था लेकिन वह कथित तौर पर वहां पहुँचे ही नहीं। सूत्र बताते हैं कि गैर-हाजिरी के बाद स्थिति तब और बिगड़ गई जब सब-इंस्पेक्टर स्तर के एक अधिकारी ने उच्चाधिकारियों को बताया कि आदित्य शर्मा ने विभागीय कर्मियों के साथ कथित तौर पर दुव्यवहार भी किया। पूरा मामला तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में लाया गया। उच्च पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायतें और प्रारंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद कमिश्नर ने बिना देर किए SHO को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया। बताया जा रहा है कि विभाग की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट भी पुलिस कमिश्नर को भेजी गई थी जिसके बाद ही यह कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए तुरंत कार्रवाई को जरूरी समझा। विभाग अब इस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रहा है और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट के आधार पर तय की जाएगी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक SHO आदित्य शर्मा के निलंबन के बाद थाना सराभा नगर में भी हलचल बनी हुई है। अधिकारी अब पूरे रिकॉर्ड और बयान जुटाने में लगे हैं ताकि जांच रिपोर्ट मजबूत हो सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *