लुधियाना में पुल से गिरा स्विगी डिलीवरी ब्वाय,मौत:बाइक खराब होने पर कर रहा थे चैक,तेजरफ्तार कार ड्राइवर ने मारी टक्कर

पंजाब के लुधियाना में बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिर गया। जिस कारण उसके जान चली गई।
पुल की ऊंचाई करीब 70 फूट की ऊंचाई है। मरने वाला युवक स्विगी डिलीवरी ब्वाय है। खाना डिलीवर करके वह रात को घर जा रहा था कि अचानक उसका बाइक खराब हो गया। पुल पर बाइक ठीक करने लगा तो पीछे से आ रही एक तेजरफ्तार कार के ड्राइवर ने उसे जोरदार टक्कर मारी जिससे वह पुल के नीचे गिर गया। कार की स्पीड इतनी अधिक थी कि उसका टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार अकेले लोहे के रिम के सहारे चल रही थी। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। मरने वाले युवक का नाम आकाश मल्होत्रा है। 2021 में हुई थी आकाश की शादी पुलिस को जानकारी देते हुए गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसके जीजा आकाश की शादी 2021 में हुई है। 4 साल बाद उसके कुछ समय पहले उनके बेटा हुआ है। आकाश अपने साथी हरविंदर सिंह के साथ स्विगी डिलीवरी का काम करता है। किसी सामान की डिलीवरी देकर वह वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वह बस्ती जोधेवाल पुल के ऊपर पहुंचे तो अचानक उनका मोटरसाइकिल बंद हो गया। आकाश मोटरसाइकिल स्टार्ट करने की कोशिश कर रहा था तो पीछे से तेजरफ्तार कार सवार सुनील अपनी गाड़ी PB-10-JB-2069 को लापरवाही के साथ चला रहा था। सुनील ने मेरे जीजा अकाश को जबरदस्त टक्कर मारी। जिस कारण वह पलटी खाकर पुल से बाइक सहित नीचे गिर गया। आकाश को सिविल अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार निवासी गुरु अर्जुन देव नगर के खिलाफ धारा 106,281,324(4)BNS के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *