लुधियाना में बैंक मैनेजर की कार में घुसा सांप, VIDEO:चाय पी रहे व्यक्ति ने देखा, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू; जंगल में छोड़ा

लुधियाना में आज यानी बुधवार को बैंक मैनेजर की कार में सांप घुस गया। मैनेजर बैंक में काम कर रहे थे। इस दौरान पास की चाय की दुकान पर बैठे एक व्यक्ति ने सांप को कार में जाते देखा। उसने तुरंत मैनेजर को सूचित किया। घटना खन्ना में आईसीआईसीआई बैंक के बाहर की है। आसपास के लोगों ने सांप को निकालने का प्रयास किया। असफल होने पर रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम के सदस्य मानिक ने बताया कि सांप कार के अंदर गहराई में छिपा था। जंगल में छोड़ा सांप
टीम ने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम ने बताया कि बारिश के मौसम में सांप अक्सर सूखी और गर्म जगहों की तलाश करते हैं। वे वाहनों, घरों या दुकानों में घुस जाते हैं। टीम ने लोगों को सलाह दी कि संदिग्ध हलचल दिखे तो तुरंत विशेषज्ञों को बुलाएं। सांप काटने पर तत्काल नजदीकी अस्पताल जाएं। बैंक मैनेजर ने कहा कि रेस्क्यू टीम की सतर्कता से बड़ी दुर्घटना टल गई। उन्होंने लोगों को बरसात के दिनों में सावधान रहने की सलाह दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *