लुधियाना में भाजपा ने जारी किया चुनावी मेनिफेस्टो:केन्द्रीय मंत्री बिट्टू बोले-डल्लेवाल कहेंगे तो पुल बनकर करवाउंगा केन्द्र से बातचीत

पंजाब के लुधियाना में 21 दिंसबर को निकाय चुनाव है। उसी दिन शाम को चुनाव के नतीजे भी आ जाने है। आज भाजपा के केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू लुधियाना पहुंचे उनके साथ पूर्व प्रधान अविनाश राए खन्ना भी मौजूद थे। भाजपा ने आज निकाय चुनाव संबंधी अपना मेनिफेस्टो भी जारी किया। बिट्टू ने किसानों के आंदोलन पर कहा कि यदि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल चाहे तो वह उनसे बातचीत कर सकते है। बिट्टू ने कहा कि वह खुद पुल बनकर केन्द्र सरकार के साथ किसानों की बातचीत करवाएंगे। किसानों के मुद्दों को केन्द्र सरकार के समक्ष रखेंगे। डल्लेवाल की सेहत को लेकर हूं चिंतित-रवनीत बिट्टू बिट्टू ने कहा कि डल्लेवाल की सेहत को लेकर वह भी चिंतित है। कुछ सियासी पार्टियां किसानों के मुद्दों को लेकर सियासी रोटियां सेक रही है। ऐसे में किसानों को इन नेताओं से बचना चाहिए। बिट्टू ने कहा कि बीते दिन आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा ने 5 गारंटियां लोगों की दी है लेकिन जो गारंटियां दी है इनमें से कई प्रोजैक्ट केन्द्र सरकार के है। केन्द्र सरकार की योजनाओं पर आप सरकार राजनीति करनी चाहती है। 100 इलैक्ट्रिक बसों की जो योजना है वह केन्द्र सरकार की योजना है। केन्द्र सरकार इन बसों को लुधियाना के लिए भेज रही है। वहीं बुड्डा दरिया सफाई का प्रोजेक्ट भी केन्द्र सरकार का है। पंजाब में विधायकों के घरों से चल रहे पुलिस थाने पहले भी बुड्डा दरिया पर काफी सियासत हो चुकी है। बुड्डा दरिया को केन्द्र सरकार के सहयोग से ही सुधारा जा सकता है। बिट्टू ने कहा कि आज पंजाब के पुलिस थानों के हालात यह बन गए है कि पुलिस स्टेशन विधायकों के घरों से चलाए जा रहे है। पहले लारेंस जैसे अपराधियों के इंटरव्यू जेलों से हुए है। अब थानों के रात 10 बजे गेट बंद करने जैसे आदेश सीनियर अधिकारी दे रहे है। पंजाब में कानून व्यवस्था बुरी तरह पस्त हो चुकी है। लुधियाना में भाजपा के निकाय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को एनओसी तक देने में प्रशासन आनाकानी करता रहा। कई उम्मीदवारों के नामांकन तक रद्द कर दिए गए। उधर, अविनाश राए खन्ना ने कहा कि दिल्ली विधान सभा चुनाव में आप बुरी तरह हार की कगार पर खड़ी है। पंजाब में महिलाओं को अभी तक न तो 1 हजार रुपए मिले है और न ही 2500 रुपए की पेंशन मिल पाई है। आप सरकार को वही वादा करना चाहिए जो वह पूरा कर सकती हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *