पंजाब के लुधियाना में आज माडल ग्राम इलाके में एक कोठी में खड़ी मर्सिडीज कार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला। कार मालिक ने जब कार को आग लगी देखी तो शोर मचाया। आग की लपटें देख आस-पास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ गई। फिलहाल इस मामले में अभी कार के मालिक ने कुछ भी कहने से मना कर दिया है। राहगीरों ने की मदद,1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू जानकारी देते हुए एक राहगीर मनदीप सिंह ने कहा कि वह माडल ग्राम चार खंभा चौक से गुजर रहा था तभी अचानक उसने देखा कि एक घर से काफी धूंआ निकल रहा था। उसने सोचा की शायद किसी ने कूड़े या किसी अन्य वस्तु को आग लगाई होगी लेकिन कुछ देर बाद उसने दोबारा उसी गली में देखा तो लोग घरों से पानी की बाल्टियां और पानी की पाइपें लगाकर बौझारें कर रहे थे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया। राहगीर हरविंदर सिंह ने कहा कि वह रास्ते से निकल रहे थे। एक घर में काले रंग की मर्सिडीज को आग लगी देखी। हम तुरंत रुक गए। परिवार मदद के लिए शोर मचा रहा था। आग इतनी ज्यादा लगी थी कि देखकर डर लग रहा था। हमने उनका साथ देकर किसी तरह आग को कंट्रोल किया। परिवार कह रहा है कि नुकसान जरूर कार का हो गया है लेकिन वैसे सभी की जान बच गई। शार्ट सर्किट से आग लगने का शक शक जताया जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी हो सकती है लेकिन गाड़ी जिस जगह पार्क थी वहां कोई बिजली का वायरिंग नहीं थी। फिलहाल अभी कार मालिक की इस मामले में कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आई। इलाके के लोगों का कहना है कि यदि आग पर समय रहते कंट्रोल नहीं किया जाता तो आज इलाके में बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं आग ज्यादा फैलने के कारण कई घर उसकी चपेट में आ सकते थे।


