लुधियाना में मर्सिडीज कार पर फायरिंग:फास्ट फूड खा रहे युवकों ने भाग कर बचाई जान,10 दिन बाद FIR

पंजाब के लुधियाना में मर्सिडीज कार कै शीशे पर फायर लगने का मामला सामने आया है। घटना के 10 दिन बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सराभा नगर की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जिस जगह पर बदमाशों ने फायरिंग की है वहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है। 3 फरवरी की है घटना पुलिस को जानकारी देते हुए रुपिंदर सिंह सेतीया ने कहा कि वह 3 फरवरी को अपने भांजे सहिदीप के साथ जे-ब्लाक मार्केट में फास्ट-फूड खा रहे थे। किसी अज्ञात व्यक्ति ने वहां फायरिंग कर दी। फायर होने की वजह से लोगों को जान का खतरा पड़ था। खुद उन लोगों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई। बदमाशों द्वारा जो फायर किया गया वह उनकी कार CH-01-CH-6991 मार्का मर्सिडीज के शीशे पर लगी। बता दें रुपिंदर सिंह सेतीया चंडीगढ़ सैक्टर 34-सी के रहने वाले है। इस केस में पुलिस फायर करने वाले युवकों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस शहर में लगे सेफ सिटी कैमरे भी चैक कर रही है। अज्ञात युवकों ने किन कारणों से फायर किया था इस बारे अभी कुछ पता नहीं चल सका। इस के में थाना सराभा नगर की पुलिस ने धारा BNS 125 के तहत कार्रवाई की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *