सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की तेजी:निफ्टी भी 100 अंक चढ़ा, फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स आज यानी 13 फरवरी को 350 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,520 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 23,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी और 6 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 में तेजी और 6 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के फार्मा सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.77% की तेजी है। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार कल गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार इससे पहले कल यानी 12 फरवरी को सेंसेक्स दिन के निचले स्तर 75,388 से 783 अंक संभला था। यह 122 अंक की गिरावट के साथ 76,171 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी निचले स्तर 22,798 से 247 अंक की रिकवरी देखने को मिली थी, ये 26 अंक की गिरावट के साथ 23,045 स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी और 22 में गिरावट थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.74% की गिरावट थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *