लुधियाना में महिला की एक्टिवा चोरी:CCTV में ले जाता दिखा चोर, वाहन में रखा आईफोन 15 भी साथ ले गया बदमाश

लुधियाना जिले के हैबोवाल थाना क्षेत्र में एक महिला की एक्टिवा चोरी हो गई। महिला संतोष धर्मशाला के पास एक अंडे की रेहड़ी से सामान खरीद रही थी, तभी एक चोर उसकी एक्टिवा लेकर फरार हो गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।हैबोवाल निवासी विवेक ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी पायल खरीदारी के लिए बाजार गई थीं। बच्चों ने उन्हें फोन कर अंडे लाने को कहा। जब पायल अंडे की रेहड़ी पर एक्टिवा रोककर सामान लेने लगीं, तभी पीछे से एक व्यक्ति आया और पलक झपकते ही एक्टिवा लेकर भाग गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक काली और नीले रंग की जैकेट पहने व्यक्ति आता है और एक्टिवा स्टार्ट कर तेजी से फरार हो जाता है। विवेक ने बताया कि उन्होंने यह एक्टिवा पिछले साल ही खरीदी थी। चोरी हुई एक्टिवा में उनकी पत्नी का आईफोन 15 मोबाइल भी रखा था। विवेक ने इस संबंध में थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से अभी तक उन्हें कोई जानकारी या फोन नहीं मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *