लुधियाना में घरेलू प्रताड़ना से तंग आकर एक विवाहिता ने जहर खा लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जिसका बुधवार को पोस्टमॉर्टम हुआ। मृतका की पहचान गांव डल्ला निवासी आनंदजोत कौर के रूप में हुई है। घटना जगराओं की है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति जगजीत सिंह, जेठ प्रगट सिंह, ननद गुरजीत कौर और ननदोई दिलबाग सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों में से जगजीत और प्रगट गांव डल्ला के रहने वाले हैं, जबकि गुरजीत और दिलबाग गांव तिहाड़ा के निवासी हैं। थाना हठूर के प्रभारी कुलविंदर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता कुलवंत सिंह ने बताया कि उनकी बेटी आनंदजोत की शादी जगजीत सिंह से हुई थी। शादी के बाद से पति, जेठ और ननद उसे लगातार परेशान करते थे। 11 अगस्त की शाम को कुलवंत सिंह को दिलबाग सिंह का फोन आया। उन्होंने बताया कि आनंदजोत ने जहर खा लिया। जब पिता ने बेटी से बात की तो उसने बताया कि ससुराल वालों ने उसे जहर दिया है। आनंदजोत को जगराओं के कल्याणी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था- पुलिस
पीड़िता के पिता का आरोप है कि यह एक साजिश के उसकी बेटी ने जहरीली चीज खाने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। थाना हठूर के इंचार्ज कुलविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। थाना हठूर के इंचार्ज कुलविंदर सिंह के मुताबिक पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आठ अगस्त को महिला के पति जगजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दर्ज कार्रवाई थी, कि उसकी पत्नी उसे तंग परेशान कर रही। इतना ही नही वह उसे आत्महत्या करने सबंधी धमकियां दे रही है। उसके बाद महिला द्वारा भी शिकायत दी गई। उसका पति व अन्य उसे तंग परेशान कर रहे है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत की जांच कर रही थी, कि इसी दौरान 11 अगस्त की देर रात पुलिस को पता चला कि लड़की की हालत खराब हो गई है। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिसकी अब मौत हो गई।


