लुधियाना में महिला को मारी कार ने टक्कर,VIDEO:बेटी को आई थी पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने,उपचार दौरान मौत

पंजाब के लुधियाना में ईशर नगर के ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर एक तेजरफ्तार कार ने महिला को बुरी तरह कुचल दिया। महिला कार की टक्कर लगने के बाद गंभीर घायल हो गई। कार ड्राइवर मौके से गाड़ी भगाकर फरार हो गया। महिला को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। बेटी को महिला आई थी पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने महिला अपनी बेटी को पुलिस की फिजिकल कोचिंग दिलवाने आई थी। मृतक महिला का नाम सत्या देवी (60) है। वह प्रशिक्षण स्थल के पास ही बैठकर बेटी का इंतजार कर रही थी। इस बीच तेजरफ्तार कार ने उसे फेट मार दी। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर,परिवार बोला-नहीं करेंगे संस्कार जानकारी देते हुए अमनदीप ने बताया कि उसकी मां सत्या देवी उसे कोचिंग दिलवाने रोजाना की तरह ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के बाहर बैठी थी। तभी अचानक तेज-रफ्तार कार ड्राइवर ने उसकी मां को टक्कर मारी। आरोपी की पहचान गोबिंद सिंह नगर निवासी अमर सिंह के रूप में हुई है। बेशक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई। अमनदीप का कहना है कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेंगे तब तक वह मां सत्या देवी का संस्कार नहीं करेंगे। उधर, सत्या देवी के रिश्तेदार अशोक कुमार ने कहा कि हादसे के बाद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज से जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सवाल किया तो उन्होंने कहा हमारे पास कोई जादू की छड्डी नहीं है जो व्यक्ति को प्रकट कर दे। परिवार ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़ा नहीं जाता वह सत्या देवी का संस्कार नहीं करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *