लुधियाना में मोबाइल स्नैचरों को खंभे से बांधा:लड़की का मोबाइल छीन कर भाग रहे थे, लोगों ने पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा

लुधियाना में देर शाम कुछ लोगों ने स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों काबू कर लिया। लुटेरे एक लड़की का मोबाइल झपट कर भाग रहे थे। लुटेरों ने लोगों पर हमले की कोशिश भी की लेकिन लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। झपटमारों की पिटाई कर उन्हें खंभे से लोगों ने बांध दिया। फोन सुन रही किशोरी का झपटा मोबाइल जानकारी के मुताबिक, न्यू चंद्र नगर में एक लड़की मोबाइल पर बात करते हुए अपने घर जा रही थी। तभी बाइक पर आए दो बदमाशों ने उससे मोबाइल झपट लिया, जिस पर लड़की की बदमाशों के साथ झड़प हो गई। शोर-शराबा मचने के कारण लोग इक्कट्ठे हो गए। कुछ दूरी पर लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को काबू कर लिया। लोगों ने दोनों झपटमारों की पिटाई की और रस्सी के साथ खंभे से बांध कर पुलिस को सूचित किया। दोनों लुटेरों ने कहा कि वह नूरपुर बेट के रहने वाले है। आज घंटा घर खरीददारी करने आए थे। लेकिन वह घूमते-घूमते चंद्र नगर की तरफ आ गए। उन्होंने लड़की के हाथ में फोन देखा तो झपटमारी कर ली। इस केस में पुलिस ने दोनों स्नैचरों को काबू किया है। पुलिस चौकी जगतपुरी मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *