सरकारी खजाने में बड़ा घोटाला, आरोपी गिरफ्तार:रामगढ़ के लेखा लिपिक ने की हेराफेरी, फर्जी हस्ताक्षर और दोहरे भुगतान का मामला

रामगढ़ ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल में एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है। प्रमंडल के लेखा लिपिक सह रोकड़पाल सलाहुद्दीन अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्यपालक अभियंता राज कुमार भारती की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। गुमला के सिसई निवासी सलाहुद्दीन पिछले एक वर्ष से इस पद पर कार्यरत थे। उन पर कई गंभीर आरोप लगे हैं, जिनमें व्ययन पदाधिकारी के हस्ताक्षर की जालसाजी, सरकारी ईंधन का दुरुपयोग, एक ही व्यक्ति को दोहरा भुगतान और सरकारी दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ शामिल हैं। कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट भी की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी वाहनों के लिए आवंटित ईंधन को अपने निजी वाहन में इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं, उसने कार्यालय के अन्य कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट भी की। सबसे गंभीर आरोप यह है कि उसने प्रकाश कुमार महतो को एक साथ दो अलग-अलग पदों चालक और अणु सेवक के रूप में दिखाकर दोहरा भुगतान किया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने न केवल वित्तीय अनियमितताएं की, बल्कि विभागीय आदेशों की भी अवहेलना की और अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अन्य कर्मचारियों पर गलत कार्य करने का दबाव भी बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *