लुधियाना में युवक और महिला से लूटपाट:पेट्रोल पंप के पास तलवारधारी बदमाशों ने घेरा, मोबाइल और कैश छीनकर भागे

लुधियाना के वेव सिनेमा में मूवी देखने के बाद घर लौट रहे एक युवक और उसकी महिला मित्र से हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की। घटना बद्दोवाल के नजदीक पेट्रोल पंप के पास की है। पीड़ित गुरदीप सिंह, जो मॉडल ग्राम लुधियाना का रहने वाला है, ने पुलिस को बताया कि वह अपनी महिला मित्र के साथ मूवी देखकर लौट रहा था। बद्दोवाल पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के बाद जब वह छावनी वाले पुल के नीचे से स्लिप रोड पर जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार युवकों ने उन्हें घेर लिया। तलवार और अन्य हथियारों से लैस बदमाशों ने पैसे और मोबाइल की मांग की। मना करने पर उन्होंने गुरदीप पर हमला कर दिया। गुरदीप बाइक से गिर गया। बदमाश उसका और उसकी महिला मित्र का पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। पर्स में करीब 10 हजार रुपए नकद थे। घायल गुरदीप अपनी महिला मित्र के साथ मैडिवेह अस्पताल पहुंचा, जहां उसका इलाज किया गया। पुलिस ने आज आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी सुखविंदर सिंह के अनुसार, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *