फाजिल्का में अबोहर की इंद्रा नगरी में एक परिवार के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पवन कुमार ने बताया कि उनकी बहन का पड़ोसियों से पिछले 3-4 दिनों से विवाद चल रहा था। पवन कुमार ने बताया कि एक दिन पहले पड़ोसियों ने उनकी बहन से मारपीट की थी। इसकी शिकायत सिटी वन थाने में दर्ज कराई गई थी। जब वह थाने में थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि पड़ोसी उनके पिता को घेरकर पीट रहे हैं। पवन अपने भाई करन और लखन के साथ पिता को बचाने पहुंचे। तीनों भाइयों पर लाठियों से हमला हमलावरों ने तीनों भाइयों पर लाठियों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पवन के जीजा और छोटे भाई के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि मारपीट की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार अभी तक कोई झगड़ा उनके सामने नहीं आया है।


