लुधियाना में युवक पर फायरिंग में मुख्य आरोपी गिरफ्तार:देसी पिस्तौल-कारतूस बरामद-दो अभी फरार, 2 दिन पहले वारदात

लुधियाना के जगराओं में बाबा रोडू शाह की दरगाह के पास युवक पर फायरिंग के मुख्य आरोपी को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में अभी भी दो आरोपी फरार हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। दो दिन पहले हुई फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वारदात का मुख्य आरोपी सोनू दोधरिया उर्फ कीनिया जगराओं का निवासी है। इसका आपराधिक रिकॉर्ड है। इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी डिप्पी वारिश निवासी चुंगी नं. 5, जगराओं और रणजीता निवासी काउंके कलां, जगराओं अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। क्या मामला है: दो गुटों की रंजिश में हमला जगराओं में बाबा रोडू शाह दरगाह के पास दो दिन पहले हुई फायरिंग में लवकरण सिंह (निवासी काउंके कलां, हाल निवासी शिमलापुरी, लुधियाना) गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना तब हुई जब लवकरण बाबा रोडू शाह की दरगाह पर माथा टेककर लौट रहा था। स्कॉर्पियो सवार हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। पुलिस जांच के अनुसार, इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गुरुवार को लुधियाना कोर्ट में शेरू गुट और जज गुट के बीच झगड़ा हुआ था। उस दौरान लवकरण शेरू गुट के साथ था, जबकि सोनू दोधरिया जज गुट के साथ खड़ा था। इसी रंजिश में उसने लवकरण पर अपने साथियों के साथ फायरिंग की थी। दो महीने में जमानत पर आया था कीनिया सोनू दोधरिया उर्फ कीनिया का आपराधिक इतिहास रहा है। सितंबर महीने में भी उसका नाम गांव गालिब कलां में सुखविंदर सिंह कूचा के विवाह समारोह के दौरान धर्मशाला में हुई फायरिंग की घटना में सामने आया था। उस मामले में भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। लेकिन दो महीने में जमानत पर बाहर आ गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने कथित तौर पर फिर से फायरिंग कर गैंग का दबदबा बनाने की कोशिश की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *