लुधियाना में लगे CM मान के गुमशुदा के पोस्टर:डा. अंबेडकर की प्रतिमा की बेअदबी पर रोष, कांग्रेस नेता बोले- एससी समाज को नजरअंदाज किया

लुधियाना में कांग्रेस SC समाज के नेता राहुल डुलगच ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के फिरोजपुर रोड पर गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं। राहुल डुलगच ने कहा कि अमृतसर में बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ बेअदबी की इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है। घटना को आज 8 दिन का समय हो गया है, लेकिन नई दिल्ली से अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वापस नहीं लौट रहे। राहुल ने कहा कि डा. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वाले आरोपी पर सख्त धाराएं कड़े विरोध के बाद लगाई गई है। उन्होंने कहा कि, सरकार एससी समाज को नजर अंदाज कर रही है। लुधियाना में भी जब मेयर का चुनाव हुआ है तो एससी समाज को नजर अंदाज किया गया। एससी समाज के किसी भी नेता को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली। राहुल ने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर एससी समाज से उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार अपना वादा पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री मान को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। 2027 के विधान सभा चुनाव में जनता आप सरकार को इस बेअदबी का जवाब जरूर देगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *