भास्कर न्यूज|तेनुघाट तेनुघाट महाविद्यालय में झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद मद निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद का स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यहां मंत्री प्रसाद ने कहा कि गोमिया विधानसभा में 2016 के पूर्व उच्च शिक्षा के लिए एक भी बेहतर कॉलेज नहीं था, मैंने गोमिया प्रखंड में डिग्री कॉलेज दिया। कहा, यहां के छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन में होने वाली समस्याओं को दूर करूंगा। महाविद्यालय की दिशा और दशा में सुधार करेंगे। छात्रों से कहा, अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें, जो छात्र अभाव में रहकर पढ़ता है वहीं इतिहास रचता है, समस्याएं से जूझना सीखें। समारोह में सभी शिक्षा कर्मी मौजूद थे।


