लुधियाना में सरपंच को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार:नशा तस्कर को छुड़ाने का दबाव बना रहा छोटा भाई, घर पहुंचकर धक्का-मुक्की

लुधियाना के हलवारा गांव में नशा तस्करी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे सरपंच सुखविंदर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। जेल में बंद नशा तस्कर आकाशदीप सिंह उर्फ तारा के छोटे भाई परगट सिंह ने यह धमकी दी है। सरपंच के साथ धक्का-मुक्की की घटना शनिवार की है। दोपहर करीब 12:16 बजे परगट की मां ने सरपंच को मोबाइल पर सूचना दी कि परगट उनकी तरफ आ रहा है। दो मिनट बाद परगट ने सरपंच को धमकी भरा मोबाइल किया। इसके बाद वह सीधे उनके घर पहुंच गया। वहां उसने सरपंच के साथ धक्का-मुक्की की और 5 दिन के अंदर जान से मारने की धमकी दी। धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार सरपंच ने ग्रामीणों के साथ थाना सुधार में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परगट सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सरपंच ने बताया कि परगट अपने भाई को जेल से छुड़वाने का दबाव बना रहा था। आरोपी के भाई को भेजा था जेल बता दें कि पिछले साल 18 जुलाई को हलवारा के तरलोचन सिंह की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आकाशदीप और एक महिला नशा तस्कर सुनीता को जेल भेज दिया था। सरपंच सुखविंदर सिंह ने बताया कि गांव में नशा तस्करों की जमानत करवाने या उनकी मदद करने वालों पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई है, जिसके वह खुद प्रधान हैं। उन्होंने गांव के लोगों को साफ कह रखा है किसी भी नशा तस्कर की कोई भी व्यक्ति मदद या जमानत आदि नहीं देगा। अगर कोई नशा तस्कर की मदद करेगा तो वह भी गुनहगार माना जाएगा। जानें क्या है पूरा मामला पिछले साल 17 जुलाई को सुनीता से ही चिट्टा खरीद कर आकाशदीप सिंह तारा और राजू गोंदवाल बुर्ज हरि सिंह रोड पर एनआरआई की बंद कोठी के पास झाड़ियों में टीका लगाने गए थे, जहां ओवरडोस से राजू की मौत हो गई थी | आकाशदीप राजू के शव को बांध बाइक पर उसके घर फेंक कर फरार होने लगा था | राजू की मां के चिल्लाने से गांववासियों ने आकाशदीप को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया था | एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज राजू की मौत के बाद पुलिस ने घटनास्थल से टीका लगाने के लिए इस्तेमाल की गई सिरिंज और अन्य सामान भी बरामद किया था। आकाशदीप सिंह तारा और सुनीता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा बीएनएस 105 (304 आईपीसी) और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था है | ओवरडोज हुई थी मौत तत्कालीन एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा देकर राजू का अंतिम संस्कार करवाया था | पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी राजू की मौत ड्रग ओवरडोज से होने का खुलासा हो गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *