लुधियाना में सास ने बहू से गुटका साहिब छीनकर जलाया:पंचायत मेंबर ने काम करने को बोला, महिला पाठ करने बैठी; आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना में शनिवार को पंचायत मेंबर छिंदर कौर ने अपनी बहू हरजोत कौर के हाथ से श्री गुटका साहिब छीनकर जला दिया। घटना जगराओं के चक्कभाईके गांव की है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। सास का आरोप है कि जब भी वह बहू को घर का काम करने को कहती थी, बहू जानबूझकर पाठ करने लग जाती थी। वही शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। इससे गुस्से में आकर सास ने यह कदम उठाया। थाना हठूर के इंचार्ज कुलजिंदर सिंह के अनुसार, दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया गया है और थाना हठूर में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला मान रहे हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस ने लोगों से शांत रहने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *