शहर में घूम रहे आवारा कुत्तों के रखने के लिए पंजाब की पहली डॉग सैंक्चुअरी हंबड़ां रोड स्थित हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में नगर निगम की तरफ से बनाई गई है। रविवार को कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने उद्घाटन किया। इस डॉग सैंक्चुअरी में उन कुत्तों को रखा जाएगा जो सार्वजनिक स्थल पर आक्रामक होकर लोगों पर हमला कर रहे हैं। साथ ही आवारा घायल कुत्तों को भी रखा जाएगा। इस सैक्चुअरी के खुलने से कुत्तों से काटने वाली घटनाओं में कमी आएगी। सार्वजनिक स्थल जैसे हॉस्पिटल, विद्यालयों आदि के आस पास आवारा कुत्तों का आतंक रहता है। जिससे लोग परेशान है। हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे डॉ. सुलभा जिंदल ने बताया कि मोहल्ले के लोग अपने वार्ड के कौंसलरों को कुत्तों की समस्या से अवगत कराएंगे। फिर कौंसलर बताएंगे कि उनके क्षेत्र में कौन सा कुत्ता आक्रमक है। जो लोगों पर हमला कर रहा है और कौन सा कुत्ता बीमार है। इसके बाद उनकी टीम जाएगी। उसको पकड़ कर लाएगी। आगे चलकर हेल्पलाइन नंबर जारी करेंगे। पहले 500 कुत्तों को रखा जाएगा, फिर क्षमता बढ़ेगी नगर निगम की तरफ से आवारा कुत्तों के लिए मई में हंबड़ा रोड पर एक एकड़ जमीन पर डॉग सैंक्चुअरी की मंजूरी दी थी। इसके बाद नगर निगम की तरफ से दिसंबर में 50 लाख की अधिक लागत से बाउंड्रीवाल आदि तैयार की गई। डा. सुलभा जिंदल के साथ निगम ने एक एमओयू साइन किया। मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसकी सफलता के बाद पूरे पंजाब में इसे लागू किया जाएगा। इस दौरान मेयर इंदरजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, डीसी हिमांशु जैन, निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल आदि मौजूद रहे। शहर में कम होंगी डॉग बाइट की घटनाएं… शहर में पिछले साल डॉग बाइटिंग के साढ़े 13 हजार मामले सामने आए हैं। बड़े फायदे… कुत्तों को रखने के लिए बनाया गया कैनल।


