पंजाब के लुधियाना में वीरवार की रात गांव मेहरबान के इलाके के गुज्जर भवन में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति की स्कूटी सवार बदमाशों ने पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। मृतक तिलकराज के बेटे दानिश ने कहा था कि लुटेरें उसके पिता का मोबाइल और कैश लेकर फरार हो गए लेकिन मृतक का मोबाइल मिल गया है। बेटे से मिला मोबाइल इस मामले में पुलिस जब जांच की तो तिलकराज का मोबाइल छत्त पर उसके दूसरे बेटे के पास मिला है। वहीं उसकी जेब में घटना के समय सिर्फ 200 रुपए थे जो उसकी पत्नी ने उसे दिए थे। बेटे के पास मोबाइल मिलने के बाद अब पुलिस इस केस में पुरानी रंजिश को भी जोड़ कर चल रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र से 4 महीने पहले ही तिलकराज अपने परिवार के साथ लुधियाना शिफ्ट हुआ था। पुलिस स्कूटी सवार बदमाशों का नंबर लोकेट करने में जुटी है। पुलिस की नजर अब हाईवे पर लगे सेफ सिटी कैमरों पर टिकी है। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि पुलिस को लुटेरे हाईवे की तरफ जाते नजर आए थे। घटना वाली जगह का भी पुलिस मोबाइल डंप उठा रही है ताकि पता चल सके कि घटना से करीब 1 घंटा पहले कितने मोबाइल फोन वहां एक्टिव थे। थाना मेहरबान के एसएचओ परमदीप सिंह ने मीडिया को बताया कि पुलिस जल्द इस केस को सुलझा लिया जाएगा। पुलिस कई एंगलों पर जांच कर रही है।


