चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि सह बालू कारोबारी समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) को खाऊ गली में गोली मारने की घटना में एफआइआर दर्ज कर ली गई है। घायल के दोस्त शेष नारायण लाल उर्फ पप्पू लाल के बयान पर एक नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। घटना के बाद रात दो बजे तक बिष्टुपुर थाना में शेष नारायण लाल, नारायण अग्रवाल और पंकज शर्मा से छानबीन की। पुलिस को दोस्तों ने बताया कि चक्रधरपुर में 12 नवंबर 2022 को गिरिराज सेना के प्रमुख कमलदेव गिरि की बम से हमला कर हत्या हुई थी। हत्या की सूचना के बाद समरेश सिंह अस्पताल गए थे, जहां पर गिरि के समर्थकों ने मारपीट की थी, जिसको लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस बिंदू पर जांच करने के अलावे चक्रधरपुर में रेलवे का टेंडर मैनेज करने के विवाद पर भी जांच कर रही है। चक्रधरपुर में जितने भी रेलवे विभाग के टेंडर निकलते थे। उन सभी को समरेश सिंह द्वारा ही मैनेज किया जाता था। पुलिस घटनास्थल से लेकर आसपास आदित्यपुर खरकई पुल और अन्य इलाकों का सीसीटीवी फुटेज जांच की। पुलिस को बदमाशों का पता चल गया है। आदित्यपुर और शहर के अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। हमला की प्लानिंग चक्रधरपुर में ही बनाई गई थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एक युवक को पकड़ा है। शनिवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी। अॉपरेशन कर गोली निकाली, फेफड़े में खून जमा होने से स्थिति नाजुक : समरेश सिंह उर्फ गुड्डू के जबड़े में फंसी गोली को बीती रात टीएमएच के डॉक्टरों ने अॉपरेशन कर निकाल दी है। फेफड़े में खून जमा होने की वजह से स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। शुक्रवार को पुलिस ने उसका बयान लेने का प्रयास किया, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं था। इसके अलावे विधायक सुखराम उरांव टीएमएच पहुंचे और जानकारी ली। बिष्टुपुर थाना में भी गए और जल्द से जल्द कार्रवाई का निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पुलिस को सुराग मिल चुके है। जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। क्या था मामला : 10 जुलाई की रात साढ़े आठ बजे बिष्टुपुर खाऊ गली के पास चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के प्रतिनिधि सह बालू कारोबारी समरेश सिंह उर्फ गुड्डू (37) को गोली मार दी गई। गोली जबड़े में लगी थी। बाइक पर सवार कारे रंग की गंजी पहने दो युवकों ने घटना को अंजाम दिया था। दोस्तों ने उन्हें इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है, जहां वह इलाजरत है। गुरुवार को दिन में समरेश सिंह बिष्टुपुर लाइट सिग्नल के पास एक मेडिकल दुकान का गुरुवार को उद्घाटन कार्यक्रम में दोस्तों के साथ आए थे।चक्रधरपुर लौटने से पहले सभी खाऊ गली बिष्टुपुर पहुंचे थे। वहां से लिट्टी चोखा व आइस्क्रीम खाने के बाद कार पर सवार होने जा रहे थे, तभी बाइक सवार युवकों ने हमला किया। {चक्रधरपुर में बनी योजना, आदित्यपुर और शहर के युवकों ने दिया घटना को अंजाम, दोस्त के बयान पर मामला दर्ज, एक धराया {विधायक ने सुध ली – घायल के तीन दोस्तों से पुलिस ने थाना में घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कैद


