लुधियाना में स्टंटबाज की गाड़ी का चालान:स्विफ्ट कार की छत्त पर बैठ बनाया वीडियो,वायरल होने पर पुलिस ने किया डेजर ड्राइव का चालान

पंजाब के लुधियाना में स्विफ्ट कार के फ्रंट शीशे और छत्त पर बैठकर स्टंट करने वाले युवक का ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटा है। सोशल मीडिया पर युवक की रील वायरल होने के बाद जब मामला पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचा तो उन्होंने तुरंत सभी ट्रैफिक जोन इंचार्जों को अर्लट कर दिया। आरोपी युवक की गाड़ी का नंबर वीडियो में देखकर पुलिस ने उसे वेरिफाई किया और युवक का डेजर ड्राइव का चालान कर दिया। युवक का करीब 5 से 7 हजार तक का चालान हुआ है। सूत्रों मुताबिक वीडियो में दिख रहा युवक मेहरबान इलाके का है। उसका नाम मनप्रीत बताया जा रहा है। यह युवक किसी दुकान पर काम करता है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही स्विफ्ट कार सवार की स्टंट करने की वीडियो वायरल हुई तो तुरंत हमें सीनियर अधिकारी ने भी अलर्ट कर दिया था। गाड़ी के नंबर से जब युवक को वेरिफाई किया तो उसे बुलाया गया। गाड़ी का डेंजर ड्राइव चालान किया गया है। युवक को समझाया भी गया कि इस तरह की यदि दोबारा हरकत की गई तो गाड़ी पूरी तरह से थाना में बंद करवा दी जाएगी। अब पढ़िए वीडियो में क्या नजर आया… स्विफ्ट कार की फ्रंट शीशे और छत्त बैठा युवक काले रंग का चश्मा लगाकर रील बनवा रहा है। कार की दोनों खिड़कियों पर कुल 3 युवक लटक रहे है और 1 युवक कार के साथ-साथ भागता नजर आया। रील में इन युवकों ने खुद को ट्रैफिक नियमों को परवाह ना करने वाले युवकों के तौर पर प्रस्तुत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *