लुधियाना में हिन्दू नेता पर FIR:भानू बोले-हिन्दू होने की सजा मिल रही, सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने का मामला

पंजाब के लुधियाना शिव सेना पंजाब के नेता भानू प्रताप पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ एक वीडियो सामने आने के बाद वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपी भानू के खिलाफ धारा BNS 196 (B) के तहत पर्चा दर्ज किया है। सूचना के आधार पर थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सब्जी मंडी ख्वाजा कोठी चौक पहुंची, जहां वीडियो की जांच के बाद आरोपी की पहचान हो सकी। इस मामले में आरोपी भानू प्रताप ने कहा कि वह हिन्दू होने की सजा भुगत रहा है। वह अपने धर्म की बात करता है इसलिए उन्हें दबाने की कोशिश की जा रही है। भानू कहा कि महाशिवरात्री पर्व को राज्य स्तर पर मनाने के लिए शिव सेना पंजाब व अन्य धार्मिक संगठन सरकार से मांग कर रहे थे। इसी कारण सरकार के दबाव तले पुलिस ने उस पर FIR दर्ज की है। अवैध हथियार दिखाकर लोगों को उकसाया पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में युवक अवैध हथियार दिखाकर लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहा था, जिससे आम जनता की सुरक्षा और जान-माल को खतरा पैदा हो सकता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो डालकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस के सीनियर अधिकारी मामले की गहराई से जांच करने में जुटे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *