लुधियाना में हुई गर्भवती गऊ की हत्या:कूड़ा डंप नजदीक खाली प्लाट में लोगों ने देख मचाया शोर,3 हत्यारे फरार एक काबू

पंजाब के लुधियाना में गर्भवती गऊ की हत्या का मामला सामने आया है। बदमाश कूड़े डंप के नजदीक खाली प्लाट में गऊ का मास काट रहे थे कि तभी इलाके के लोगों ने उन्हें वारदात को अंजाम देते समय देख लिया। तीन बदमाश मौके से भाग गए जबकि एक बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। हत्यारे की जमकर धुनाई भी की गई। लोगों ने गाय काटते देखा तो मचाया शोर जानकारी देते हुए समाज सेवा रोहित अरोड़ा भोला ने कहा कि पहले भी टिब्बा रोड कूड़ा डंप नजदीक मरी हुई गायों के शव मिले थे। आज फिर एक गर्भवती गाय की हत्या की गई है। इलाके में रहते एक मुस्लिम समुदाय के ही व्यक्ति ने इस वारदात को देखा तो तुरंत शोर मचाया। कुछ बदमाश भाग गए जबकि एक को लोगों को काबू कर लिया। आरोपी की जब लोगों ने छितर परेड की तो उसने अपना नाम अली बताया। गाय की गर्दन और शरीर के सभी अंग थे अलग-अलग गाय की गर्दन और शरीर के सभी अंग अलग-अलग करके फेंके गए है। शरारती लोग इलाके का माहौल खराब करना चाहते है। पुलिस ने जिस व्यक्ति को काबू किया है उससे दात आदि हथियार भी बरामद हुए है।
गौरक्षा दल के विशाल ठाकुर और हिन्दू नेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि आज लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। शरारती लोग गायों को काट कर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। गाय को खाने के लिए बदमाश उसे काट रहे थे। अक्सर हिन्दू समाज कई बार गौ मास तस्करों को पकड़वा चुका है। आज प्रशासन का डर इन बदमाशों के मन से समाप्त हो गया है। इसी कारण सरेआम गायों की कटाई ये लोग कर रहे है। उधर, थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गाय के अवशेष कब्जे में लिए है। ASI कुलबीर सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति को दबोचा है उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *