लुधियाना में आज देहात पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। एक एसपी और तीन डीएसपी के नेतृत्व में 110 पुलिसकर्मियों की टीम ने कई गांवों में सर्च ऑपरेशन किया। जगराओं सिटी, रामगढ़ भुल्लर, दाखा, रायकोट, जोधा और सुधार गांवों में यह अभियान चलाया गया। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। इस दौरान 47 लोगों की जांच की गई। पुलिस ने 25 चालान भी काटे। पुलिस ने सात अलग-अलग मामलों में 11 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 18 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसके अलावा 169 नशीली गोलियां और 35 नशीले कैप्सूल भी जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं। कासो ऑपरेशन के तहत पुलिस ने जेल से छूटे और जेल में बंद तस्करों के घरों की तलाशी ली। बैंड रूम से लेकर रसोई तक की जांच की गई। एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने कहा कि नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने तस्करों को चेतावनी दी और कहा कि नशे का धंधा छोड़कर मेहनत-मजदूरी करें। अगर नशा तस्करी जारी रखी तो घर और जेल दोनों जाएंगे।


