लुधियाना में 18 कांग्रेसियों पर FIR:ब्लॉक समिति की जीत का जश्न मना रहे आप वर्करों की फायरिंग,गिरफ्तारी के लिए छापामारी

पंजाब के लुधियाना में ब्लॉक समिति की जीत का जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के वर्करों में हिंसक झड़प हो गई। थाना सदर की पुलिस ने 18 कांग्रेसियों पर FIR दर्ज की है। 6 आरोपियों पर बाय नेम और 12 अज्ञात लोगों पर यह कार्रवाई की गई है। फायरिंग की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने हमलावरों की पहचान की और मामला दर्ज किया। देर रात तक पुलिस ने गोलीबारी करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करती रही। आरोपियों की पहचान पूर्व सरपंच जसवीर, अजयवीर, उदयवीर, सरपंच निंदा, तजिंदर सिंह उर्फ लाडी, पंच पूजा, हरपाल सिंह उर्फ बब्बू सहित 12 अज्ञात के रूप में हुई है। AAP नेता जीत के बाद निकाल रहे थे धन्यवाद रैली AAP नेता जीत के बाद धन्यवाद रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस नेता भी वहां एक घर में मौजूद थे। इस दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। इसके बाद कांग्रेस नेता ने अपनी पिस्टल से ताबड़तोड़ सीधी फायरिंग कर दी। जिसमें करीब 5 लोग गोली लगने से घायल हुए हैं। कांग्रेस नेता को AAP नेता चैलेंज देते वीडियो में दिखे AAP ने झड़प के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। हालांकि इस झड़प और फायरिंग का वीडियो सामने आया है। जिसमें एक घर के बाहर गुट के साथ कांग्रेस नेता को AAP के वर्कर चैलेंज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनमें बहस हुई और पहले पथराव और बाद में फायरिंग हुई। इस घटना से गुस्साए AAP के वर्करों ने लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर मराडो पुलिस चौकी के पास बीती रात जाम लगा दिया था। AAP से ब्लॉक समिति चुनाव जीते सुखमीत सिंह खन्ना ने कहा था कि मैंने जसदेव नगर से चुनाव जीता। कांग्रेस के गुंडों को यह बात हजम नहीं हुई। इस सीट के लिए राजा वड़िंग उसका परिवार, कुलदीप वैद, उसका परिवार और बैंस ब्रदर्स, सभी ने जोर लगाया, फिर भी वह हार गए। अब सीधी गोलियां चला रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *