अमृतसर| अमृतसर में स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने और डेयरी फार्मिंग के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सहकार भारती और डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में सहकार भारती पंजाब की कार्यकारिणी के सदस्य एवं विभाग प्रमुख राजिंदर सिंह बिष्ट ने डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के सहायक डिप्टी डायरेक्टर गुरचरण सिंह से मुलाकात की। बैठक का मुख्य एजेंडा पंजाब सरकार द्वारा डेयरी क्षेत्र में दी जा रही ट्रेनिंग और सुविधाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।


