लुधियाना में 189 किलो पनीर बरामद:हरियाणा से हो रहा था सप्लाई,जगराओं से नकोदर फास्ट फूड विक्रेताओं को करते थे सप्लाई

पंजाब के लुधियाना में कस्बा जगराओं में आज सेहत विभाग की टीम ने दबिश थी।CIA स्टाफ जगराओं और फूड सेफ्टी टीम लुधियाना द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक वाहन को गांव रामगढ़ भुल्लर, सिधवां बेट रोड, जगराओं के पास रोका गया। जांच के दौरान उस वाहन से 189 किलोग्राम पनीर बरामद किया गया। हरियाणा के निरवाणा से हुआ था सप्लाई जांच में पता चला कि यह पनीर निरवाणा (हरियाणा) से प्रति किलो 210 की दर पर खरीदा गया था और इसे जगराओं से नकोदर के बीच स्थित फास्ट फूड विक्रेताओं और ढाबों में सप्लाई किया जाना था। फूड सेफ्टी टीम ने मौके पर ही पनीर के नमूने एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला (State Food Lab) में भेजा गया है। यह पूरी कार्रवाई भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई, जिनके तहत डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण और परिवहन के दौरान स्वच्छता, तापमान नियंत्रण और गुणवत्ता मानकों का पालन अनिवार्य है। शेष पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया
सिविल सर्जन डॉ. रमनदीप कौर ने कहा कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए ऐसी सख्त निगरानियां जारी रहेंगी। उन्होंने खाद्य व्यवसाय संचालकों से अपील की कि वे FSSAI के सभी मानकों का पालन करें, ताकि उपभोक्ताओं तक मिलावटी या असुरक्षित खाद्य सामग्री न पहुंच सके। डॉ. संदीप सिंह ने बताया कि जिले में नियमित और ओचक निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे ताकि मिलावटी और निम्न गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर रोक लगाई जा सके। खाद्य सुरक्षा विभाग ने इस सप्लाई चेन से जुड़े लोगों की पहचान और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *