लुधियाना में बैन चाइना डोर का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है।पुलिस की सख्ती के बाद भी मुनाफाखोर चंद रुपयों के लिए लोगों की जान दांव पर लगा रहे हैं।ताजा मामला मोती नगर इलाके में CIA स्टाफ की टीम ने बड़े स्तर पर कार्रवाई करते हुए बैन चाइना डोर की भारी मात्रा में जानलेवा चाइना डोर बरामद की है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस खतरनाक डोर को दोषी अवैध रूप से बेचकर आम लोगों की जान जोखिम में डालते हैं। गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना जानकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को CIA स्टाफ की पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट नगर दिल्ली-जालंधर हाईवे के पास रूटीन गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति सिमरन ट्रांसपोर्ट के सामने भारी मात्रा में अवैध चाइना डोर की सप्लाई करने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना देरी किए इलाके की घेराबंदी की और मौके से तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय बहल राजन एस्टेट हैबोवाल निवासी ,लविश गुप्ता अटल नगर निवासी ,गौरव कुमार निवासी लुधियाना के रूप में हुई है । इनके कब्जे से पुलिस ने 960 गट्टे बैन चाइना डोर बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 223,125, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह डोर न केवल पक्षियों बल्कि इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित हो रही है,इसलिए इसे बेचने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है।


