लुधियाना में NDRF की लेडी कांस्टेबल की मौत:डयूटी पर नहीं पहुंची तो हुआ खुलासा,फंदा लगा दी जान,आज होगा पोस्टमॉर्टम

पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल स्थित एक NDRF हेड क्वाटर में महिला लेडी कॉन्स्टेबल ने फंदा लगा जान दे दी। मामला संदिग्ध होने के कारण थाना लाडोवाल की पुलिस जांच में जुटी है। महिला कॉन्स्टेबल ने पंखे के साथ चुन्नी बांध कर फंदा लगाया है। मरने वाली मुलाजिम का नाम सिमरनजीत कौर (25) है। डयूटी पर नहीं पहुंची तो अधिकारियों ने कमरे पहुंच शव लटकता देखा जानकारी मुताबिक घटना का उस समय पता चला जब महिला ड्यूटी पर नही पहुंची, तो उसके सीनियर अधिकारी उसके कमरे में उसे देखने पहुंचे। काफी समय तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद अधिकारियों ने धक्का मारकर दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हो हुए। अधिकारियों ने देखा कि लेडी कॉन्स्टेबल पंखे के साथ चुन्नी के सहारे फंदा लगा लटकी हुई थी। उन्होंने तुरंत थाना लाडोवाल की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा उसके परिजनों को सूचना दी। आज परिजनों के आने के बाद उसके शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 7 सितंबर 2024 को NDRF हेड क्वार्टर लुधियाना में हुई थी तैनात ASI मेजर सिंह के अनुसार मृतका मानसा के गांव छब्बर की रहने वाली है। वह 7 सितंबर 2024 को लुधियाना में NDRF हेड क्वार्टर में ड्यूटी पर आई थी। जहां उसने कमरे में पंखे के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जांच अधिकारी के अनुसार फिलहाल उन्हें मृतका के कमरे व शव के आसपास किसी भी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। आज बुधवार को मृतका के परिजनों के आने के पश्चात बयान दर्ज कर पोस्टमॉर्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *