अमेरिका से डिपोर्ट किए गुरविंदर सिंह वासी गांव ससराली को थाना जमालपुर की पुलिस ने स्नेचिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। उनकी पत्नी ने 5 ट्रैवल एजेंटों पर केस दर्ज करवाया है। मामले में थाना मेहरबान के एसएचओ गुरप्रीत सिंह हांडा ने बताया कि पीड़ित महिला हरदीप कौर वासी गांव ससराली ने पुलिस को बयान दिए हैं कि उसके पति गुरविंदर सिंह ने अमेरिका जाने के लिए चरणजीत सिंह वासी ससुराली कॉलोनी, निशांत कुमार, संदीप कुमार, रविंदर देओल और सतनाम सिंह को 69.40 लाख की रकम दी थी। उक्त लोगों ने उसके पति गुरविंदर सिंह को अमेरिका डंकी लगाकर भेजा दिया। लेकिन परिवार को ये बताया कि गुरविंदर को सही तरीके से अमेरिका भेजा है। अब अमेरिकन सरकार ने उनके पति गुरविंदर सिंह को डिपोर्ट कर वापस भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तार किया जाएगा। गौर हो कि गुरविंदर सिंह के पिता खुद पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल और पूर्व सैनिक हैं। जोकि हाल में थाना जोधेवाल में तैनात हैं। गुरविंदर कुछ महीने पहले ही अमेरिका गया था।


