लुधियाना विजिलेंस ने दबोचा जंगलात गार्ड:मेन रोड से पैलेस का रास्ता देने के मांगे 1 लाख रुपए,पहली किश्त 20 हजार लेता काबू

पंजाब विजलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही अपनी मुहिम के तहत आज मलेरकोटला में तैनात जंगलात गार्ड हरजीत सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है। जानकारी देते हुए राज्य विजलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी मलेरकोटला के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। मेन रोड से पैलेस तक रास्ता देने के मांगे 1 लाख रुपए उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उसने कुप खुर्द गांव के पास दिलावरगढ़ गांव में एक मैरिज पैलेस बनाया है, लेकिन आरोपी ने मुख्य सड़क से पैलेस तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के बदले एक लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। पहली किश्त 20 हजार लेते समय पकड़ा गया प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, विजलेंस ब्यूरो थाना, लुधियाना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *