लुधियाना सतलुज में मूर्ति विसर्जन करने गया युवक लापता:बहन बोली हम सब साथ गए थे लेकिन मेरा भाई वापस नहीं आया

लुधियाना में गुरुवार सुबह सतलुज नहर में मूर्ति विसर्जन करने गया 22 साल का अंकित डूब गया। अंकित पुनीत नगर का रहने वाला था और दो बहनों का इकलौता भाई था। रोते हुए अंकित की बहन ने बताया सुबह करीब 9:30 बजे हम सब मूर्ति विसर्जन के लिए सतलुज पुल पर पहुंचे थे।भाई मूर्ति उठाकर सबसे आगे था। मूर्ति पानी में रखने के बाद वो थोड़ा और अंदर गया और अचानक उसका पैर फिसल गया। तेज बहाव की वजह से वो डूबने लगा। हमने शोर मचाया, लोग भी दौड़े कई लोगो ने हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो डूब गया। जो अभी तक नहीं मिला आंखों में आंसू लिए बहन बार-बार यही कहती रही हमारा एक ही भाई था । पुलिस ने क्या कहा लाडोवाल चौकी पुलिस ने बताया परिवार की शिकायत मिली है।गोताखोरों को मौके पर बुलाकर तलाश शुरू कर दी गई है। अभी युवक का पता नहीं चल सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *