एक्सीडेंट के बाद बढ़ी राजवीर जवंदा की लोकप्रियता:इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर बढ़े फॉलोअर्स, सोशल मीडिया पर हो रही दुवाएं

पंजाबी लोक गायक व फिल्म कलाकार राजवीर जवंदा पिछले छह दिन से फोर्टिस अस्पताल माेहाली में गंभीर हालत में हैं। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। इस दुख के समय में उनके चाहने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उनके सोशल मीडिया पर बने अलग अलग प्रोफाइल को लोग लाइक और फोलो कर रहे हैं। उनके फेसबुक, इंस्टाग्राम पेज के साथ साथ यूट्यूब चैनल पर लगातार उनके लिए प्रार्थनाओं भरे कमेंट आ रहे हैं। यही नहीं लाेग इंटरनेट मीडिया पर उनके लिए अलग अलग तरह के हैशटैग लगाकर मुहिंम भी चला रहे हैं। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास हुए मोटरसाइकिल हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं थीं और उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा था। इस दौरान उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 2.4 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो अब बढ़कर 2.6 मिलियन हो गए हैं। इसी तरह फेसबुक के फॉलोअर्स बढ़कर 9.69 लाख से एक मिलियन हो गए हैं और इसी तरह फेसबुक पर 931 हजार सब्सक्राइबर से बढ़कर 961 हजार सब्सक्राइबर हो गए हैं। पहले से डाली पोस्ट पर भी मिल रही दुआएं राजवीर जवंदा की तरफ से सड़क हादसे से एक दिन पहले 26 सितंबर को शाम 6 बजकर 13 मिंट पर ड्रोन से शूट की गई अपनी 25 सेकेंड की वीडियो पोस्ट की थी। अगले ही दिन वह हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस पोस्ट पर अब तक 58 हजार लाइक, 1200 कमेंट आ चुके हैं और इस पाेसट को 483 बार शेयर किया जा चुका है। इस पोस्ट पर ही उनके लिए सबसे ज्यादा दुआएं की गई हैं। उनके बारे में कई तरह के कमेंट इसी पोस्ट पर किए जा रहे हैं, उनके फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक होकर इस तरह की वीडियो लेकर सामने आएंगे। नाजुक मगर स्थिर बनी हुई है राजवीर जवंदा की हालत फोर्टिस अस्पताल में दाखिल राजवीर जवंदा की सेहत में मामूली सुधार हुआ है। इस समय भी उनकी हालत स्थिर मगर नाजुक बनी हुई है। वह अभी भी वेंटीलेटर पर हैं। डाक्टरों का कहना है कि उनके शरीर के कई हिस्से जैसे दिल पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। उनका शरीर पहले के मुकाबले कुछ रिस्पांड भी कर रहा है। मगर उनके ठीक होने संबंधी वह कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *