पंजाब में इन दिनों रातें सामान्य से काफी अधिक गर्म रह रही हैं, जबकि दिन का तापमान संतुलित बना हुआ है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, यह असामान्य गर्मी जल्द ही थोड़ी राहत में बदल सकती है। नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में 5 अक्टूबर से आगामी तीन दिनों तक मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और हल्की से मध्यम बारिश या बादलों की संभावना जताई है। इसके अलावा आज भी राज्य के तीन जिलों पठानकोट, होशियारपुर और गुरदासपुर में बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं। 5 से 7 सितंबर को राज्य में बारिश के बाद राज्य के तापमान में हल्की कमी आएगी। जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य के तापमान में हल्की बढ़ौतरी दर्ज राज्य के तापमान में बीते 24 घंटों में हल्की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले 0.6 डिग्री बढ़ा है। अधिकतम तापमान तो सामान्य बना हुआ है, लेकिन न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री अधिक है। वहीं, मानसा का तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब के प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री में)- पंजाब के प्रमुख शहरों में आज का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल से बारिश के आसार बनेंगे। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल से बारिश के आसार बनेंगे। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा। तापमान 25 से 32 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा। तापमान 24 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है।


