हिन्दुस्तान जिंक रामपुरा-आगूंचा में स्वच्छोत्सव मनाया

भीलवाड़ा | हिन्दुस्तान जिंक की रामपुरा-आगूंचा खदान में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छोत्सव स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) अजमेर क्षेत्र के तत्वावधान में शुरू किया। रूपाहेली और कोठिया में स्वच्छता अभियान चलाया। आवासीय क्षेत्रों में विशेष सफाई की। जिंक कॉलोनी में रन फॉर हेल्थ एंड क्लीनलीनेस मैराथन हुई। कपड़े के थैलों का वितरण कर प्लास्टिक का उपयोग कम करने का संदेश दिया। वृक्षारोपण और मेगा प्लांटेशन ड्राइव के साथ हरित पहल की गई। विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स ने निबंध व स्लोगन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को सम्मानित किया। जिंक कॉलोनी, सुरक्षा बैरक और आसपास के क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रबंधन और नागरिकों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता सैनिकों को सम्मानित किया। आईबीएम अजमेर क्षेत्र के क्षेत्रीय खान नियंत्रक चंद्रेश बोहरा के मार्गदर्शन में आगूंचा आईबीयू सीईओ राम मुरारी, यूनिट हैड वेकेश चित्तौड़ा, खान प्रबंधक बसंत किशोर, तकनीकी प्रमुख विनोद सैनी, भूविज्ञान प्रमुख आशुतोष पाठक, सीएसआर हैड अभय गौतम, प्रशासनिक प्रमुख अभिमन्यु सिंह और पर्यावरण प्रमुख दिनेश पालीवाल शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *