लुधियाना सेंट्रल जेल में झड़प, बंदियों ने अफसरों को पीटा:जेल सुपरिंटेंडेंट का सिर फोड़ा; प्रत्यक्षदर्शी बोला- 250 कैदियों ने किया हमला

पंजाब में लुधियाना की ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल में मंगलवार शाम करीब 7 बजे कैदियों के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इसी दौरान अधिकारी रूटीन चेकिंग के लिए जेल के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया गया। हमले की सूचना मिलते ही जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिद्धू मौके पर पहुंचे और हालात शांत करने की कोशिश की। इसी दौरान एक कैदी ने जेल सुपरिंटेंडेंट के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डीसीपी सिक्योरिटी जगजीत सिंह के भी घुटने पर चोट लगी है। वह भी अस्पताल में एडमिट हैं। उधर, जेल से रिहा होकर बाहर आए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि एक बैरेक के करीब 200 से 250 कैदियों ने पुलिसवालों पर हमला किया है। उसकी मंगलवार को ही जमानत हुई है। 3 पॉइंट में जानिए पूरा मामला… सेंट्रल जेल के बाहर का माहौल तनावपूर्ण
घटना के बाद सेंट्रल जेल के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेल परिसर के अंदर से करीब 20 मिनट तक सायरन की आवाजें सुनाई देती रहीं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। रात होते ही पुलिस और जेल प्रशासन के आला अधिकारियों की गाड़ियों का जेल के बाहर तांता लग गया। कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार जेल के अंदर और बाहर आते-जाते देखे गए। इसके साथ ही एम्बुलेंस और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की भी सूचना है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अब तक जेल प्रशासन या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी इस मामले पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए हैं। लेकिन मौके पर मौजूद गाड़ियों की लगातार आवाजाही और आपातकालीन सायरन से यह स्पष्ट है कि सेंट्रल जेल के अंदर कोई बड़ी और गंभीर घटना हुई है। ……………. लुधियाना सेंट्रल जेल से फरार हवालाती बिहार से गिरफ्तार:पंजाब पुलिस सीवरेज खंगालती रही, दीवार फांदने को बताया असंभव; आरोपी दूसरे राज्य में मिला लुधियाना सेंट्रल जेल से गायब हवालाती को ढूंढने के लिए जेल की पुलिस व स्थानीय पुलिस सीवरेज लाइन खंगालती रही। जेल सुपरिंटेंडेंट जेल की दीवार फांदकर बाहर जाने की बात असंभव बताते रहे और हवालाती राहुल सबको चकमा देकर बिहार पहुंच गया। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *