चार ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से कांग्रेस में उत्साह

आष्टा| मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत आष्टा विधानसभा क्षेत्र के चार ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए। मेमदाखेड़ी से धर्मेंद्र सिंह ठाकुर को आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया। जावर ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरविंद सिंह ठाकुर सेमली बारी को मिली। ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष महेश राजपूत बनाए गए। सिद्दीकगंज ब्लॉक अध्यक्ष पद पर राजाराम मालवीय की नियुक्ति हुई। इन नियुक्तियों से क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बुधवार को कांग्रेस परिवार ने धर्मेंद्र सिंह ठाकुर और राजाराम मालवीय का स्वागत किया। इस मौके पर धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगा। राजाराम मालवीय ने कहा कि पार्टी ने जो भरोसा जताया है, उसे सहयोग से पूरा करूंगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता भैया मियां, कमल सिंह चौहान, डॉ. मीना विनीत सिंगी, डॉ. ओपी वर्मा, कमल सिंह पहलवान, सोभाल सिंह ठाकुर, प्रहलाद सिंह वर्मा, सुनील सेठी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *