चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के संत जेवियर हाई स्कूल लुपुंगुटू, चाईबासा की ब्रास बैंड टीम ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के बैंड कंपटीशन में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मंगलवार को स्कूल प्रबंधक द्वारा बैंड टीम का चाईबासा में गरमजोशी के साथ स्वागत किया गया। दिल्ली से वापस चाईबासा पहुचने पर मंगलवार को बैड टीम का पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर शहीद पार्क और लुपुंगुटू झरना चौक तक ढोल-नगाड़ों के साथ प्रिंसिपल फादर किशोर लुगुन और शिक्षकों की अगुवाई में टीम का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर फादर किशोर लुगून ने कहा कि इस उपलब्धि से विद्यालय की ब्रास बैंड टीम ने झारखंड ही नहीं पश्चिम सिंहभूम के साथ साथ संत जेवियर हाई स्कूल लुपुंगुटू, चाईबासा का नाम भी राष्ट्रीय स्तर में ऊंचा किया है।


