गाड़ीगांव के रहने वाले आदर्श कुमार को लूटपाट के दौरान चाकू मारकर लुटेरों ने घायल कर दिया। इसके बाद उसका मोबाइल व 5000 रुपए लेकर भाग निकले। इस संबंध में आदर्श कुमार ने सदर थाना में लूटपाट व चाकू से मारकर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि वह कोकर से अपना काम कर वापस अपने घर जा रहा था। रात 10 बजे उसे आदर्शनगर में एक शोरूम के पास तीन लड़कों ने पकड़ लिया। तीनों लड़के चाकू दिखा कर उससे पैसे व मोबाइल मांगने लगे। जब आदर्श ने विरोध किया तो उसे चाकू मारने लगे। चाकू से उसके गले, हाथ व सीने पर घाव लगा। किसी तरह वह जान बचा कर भागा। लेकिन उन लोगों ने उसका मोबाइल और 5000 रुपए लूट लिये। घटना स्थल का पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाला है।


