लूट करने वाला आरोपी काबू, 6 फोन बरामद

भास्कर न्यूज |लुधियाना तेजधार हथियार दिखाकर लोगों से लूटपाट करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने लूटे गए 6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया दातर बरामद किया है। पीड़ित शिवम कुमार निवासी ढंडारी खुर्द ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर देर रात घर लौट रहा था। जब वह अपने घर के पास पहुंचा, तभी एक क्लीनशेव युवक ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी ने अचानक दातर निकालकर उसे डराया और उसकी जेब से 2 हजार रुपए नकद व मोबाइल फोन छीन लिया। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत थाना फोकल पॉइंट की पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान ढंडारी खुर्द निवासी जोरा सिंह उर्फ सन्नी के रूप में की। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना फोकल पॉइंट के सब इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से 6 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल दातर बरामद किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *