लूट की वारदात का 72 घंटे में खुलासा:विश्नोदा में लूट का आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग डिटेन; मोबाइल और बाइक बरामद

धौलपुर सदर थाना पुलिस ने विश्नोदा गांव के पास हुई लूट की वारदात का 72 घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को भी डिटेन किया है, जिनके पास से लूटे गए दोनों मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली गई है। सदर थाना प्रभारी भीम सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह पीड़ित अर्जुन सिंह ने मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया था कि वह अपने पिता रामेश्वर को दवा दिलाने के लिए धौलपुर ले जा रहा था। विश्नोदा गांव के पास बाड़ी रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका। बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने कट्टा दिखाकर अर्जुन सिंह से दो मोबाइल फोन छीन लिए। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा के निर्देश पर थानाधिकारी भीमसिंह के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। पुलिस ने विश्नोदा गांव के पास रेलवे लाइन से रामदास (21) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया बदमाश रामदास जमूरा गांव का रहने वाला है] जिसने नाबालिग के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *