लूट केस में दो गिरफ्तार, एक फरार

लुधियाना| हरगोबिंद नगर इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को थाना हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 30 जनवरी की शाम एक युवक के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। पीड़ित हर्ष, निवासी कुंदनपुरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 30 जनवरी की शाम काम खत्म करने के बाद अपनी बाइक (PB-10-JJ-1470) पर घर लौट रहा था। जब वह हरगोबिंद नगर के पास पहुंचा तो तीन बाइक सवार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन और 4 हजार रुपए नकद लूट कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना हैबोवाल पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों सोयब खान निवासी संधू नगर और सनी कुमार निवासी कुंदनपुरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरा आरोपी अहमद खान निवासी संधू नगर अभी फरार है। मामले के जांच अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *