लूट गिरोह पर शिकंजा, बिना नंबर प्लेट बाइक और दातर बरामद

लुधियाना| दरेसी थाने की पुलिस ने लूट और स्नैचिंग की वारदात में शामिल तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक जांच अधिकारी के नेतृत्व में टीम सुंदर नगर इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक बुड्ढा दरिया के नजदीक लूट की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए इलाके में घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और वारदात में इस्तेमाल होने वाला लोहे का दातर बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ राजा, रविंदर सिंह उर्फ राजू और दलबीर सिंह उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपी पहले भी लूट और स्नैचिंग की कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूछताछ जारी है। पूछताछ के दौरान अन्य वारदात के खुलासे की भी संभावना जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *