लूट-स्नैचिंग करने वाले 6 आरोपी काबू 3 दात्तर, 1 किरपाण और किरच बरामद

अमृतसर | थाना अजनाला पुलिस ने गुप्त सूचना पर कूड़े के डंप के पास रेड करते हुए लूट-स्नैचिंग करने वाले 6 आरोपियों को काबू किया। आरोपियों के पास से 3 दात्तर, एक किरपाण और किरच बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश मसीह निवासी जाफरकोट, डेविड निवासी बोहलियां, सदीक, गुरमुख सिंह निवासी बुड़ेवाल, बंटी निवासी तलवंडी राय दादू और राजबीर सिंह के रूप में हुई है। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि बुधवार की रात को उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कूड़े के डंप के पास लूट-स्नैचिंग करने वाले युवक हथियारों के साथ बैठकर प्लान बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद रेड की। पुलिस को देख सभी आरोपी भागने लगे तो पुलिस टीम ने सभी को काबू किया। आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ में अहम खुलासे होने की संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *