लेक्चर, कविता, वार्तालाप में सर्किल जालंधर ने प्राप्त किया पहला स्थान

जालंधर| सिख मिशनरी कॉलेज जोन जालंधर द्वारा बुधवार को सिख मिशनरी कॉलेज सब ऑफिस, बस्ती शेख, मॉडल हाउस रोड में जोनल धार्मिक मुकाबले करवाए गए। इसमें कीर्तन, लेक्चर, कविता और वार्तालाप के मुकाबले करवाए गए। इन मुकाबलों में कीर्तन मुकाबले में मिडल और सीनियर सेकेंडरी ग्रुप की भुंगरनी सर्किल की टीम ने पहला स्थान और सर्किल जालंधर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लेक्चर, कविता और वार्तालाप के प्राइमरी, मिडल और सेकेंडरी ग्रुप में से सर्किल जालंधर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इन मुकाबलों में जज की सेवा जसप्रीत सिंह लुधियाना और परविंदर सिंह लुधियाना द्वारा निभाई गई। कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान मुकाबले में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों, आए हुए जज साहिबान और विभिन्न सर्किलों से आए हुए मेंबर्स को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रिंसिपल मनदीप सिंह द्वारा मंच संचालक की भूमिका निभाते हुए सभी का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर इंचार्ज बलजीत सिंह, डिप्टी इंचार्ज प्रेम सिंह, रछपाल सिंह, रजिंदर सिंह, धार्मिक परीक्षा इंचार्ज अमृतपाल कौर, हरप्रीत सिंह, हरमन सिंह, रणदीप सिंह, सुखदीप सिंह, जोनल धार्मिक मुकाबला इंचार्ज सतपाल सिंह, कुलबीर कौर और एएसआई सतनाम सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *